Jupiter Transit in Pisces

In 2022, Jupiter will transit into its ruling sign Pisces from Aquarius on April 13 2022, at 11:23 AM. According to Vedic astrology, Jupiter transit or Guru Gochar is believed to usher in blessings of fortune and luck and happiness in most of the natives' life. Read on for the Jupiter transit predictions 2022 to learn how this year's Jupiter transit will impact your life.

गुरु गोचर - Guru Rashi Parivartan 2022
गुरु राशि परिवर्तन: अवलोकन

गुरु ग्रह या वैदिक ज्योतिष में जिन्हे बृहस्पति कहा जाता है, उन्हें संपूर्ण खगोल या तारामंडल में शिक्षक या गुरु का सम्मान मिला है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार गुरु सर्वोच्च लाभकारी शुभ ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में गुरु सबल हो और जन्म कुंडली में कोई भी दोष हो, तो स्वयं निरस्त हो जाएंगे। बृहस्पति विकास, प्रगति, भाग्य और सुख का कारक है। जन्म कुंडली में बृहस्पति की दृष्टी वर्तमान स्थिति की द्योतक हैं या स्थिति में सुधार का संकेत देती है। गुरु के कृपस्वरूप जातक का भाग्योदय होता हैं, शुभ फल प्राप्ति, आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक सुख पाता हैं। जातक के कठिन समय में, बृहस्पति विषयों को सरल बनाता है और समस्याओं का समाधान पाने में सहायता करता है।

गुरु ग्रह वृद्धि, विस्तार और आयाम का सूचक है। ज्योतिष अनुसार, वैवाहिक जोड़ें के लिए यह मुख्य रूप से संतति और एक महिला जातक के जीवन में पति का प्रतीक है। बृहस्पति का कार्य गुरु, शिक्षक और धार्मिक नेता के समान है। व्यक्ति आत्मज्ञान के मार्ग पर अग्रेषित किया जाता है और इस मार्ग के अनुसरण फलस्वरूप, उसे निर्मल ज्ञान की प्राप्ति होती है।

एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में गुरु एक वर्ष का समय लेता है, जिसके परिणाम बहुत प्रभावशाली होते हैं। हमारे जीवन में शुभ घटनाओं के लिए गुरु सर्वोच्च कारक ग्रह है। गुरु की स्थिति से सभी शुभ कार्य सिद्ध होते हैं। दो राशियां गुरु के शासन के अधीन हैं - धनु और मीन राशि। कर्क राशि में गुरु उच्च का होता हैं, जिसका स्वामी चंद्र और मकर राशि में गुरु नीच का होता है। सौभाग्य और शुभता का दाता गुरु समृद्धि और सुख का वर्षाव करता है। इसलिए, यह समझना आवश्यक है कि प्रत्येक राशि में गुरु का गोचर हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करेगा।

वर्ष 2022 में दिनांक 13 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 11:23 बजे गुरु कुंभ से अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेगा। वैदिक ज्योतिष अनुसार, बृहस्पति या गुरु का गोचर या भ्रमण अधिकांश जातकों के जीवन में भाग्य और शुभ फल अनुग्रह प्रदान करने वाला माना जाता है। इस वर्ष गुरु के गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह जानने के लिए गुरु गोचर भविष्यफल 2022 (Jupiter Transit 2022) पढ़ें।

Jupiter Transit Impact on Zodiac Signs

गुरु गोचर 2022 मेष राशि के लिए : इस वर्ष की शुरुआत में मेष राशि के जातकों के कुंडली में गुरु ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस समय किसी भी बड़े उपक्रम में निवेश करने से बचना हितकारी होगा। संभव हैं की इस काल में आमदनी उतनी ना हो जितनी आप अपेक्षा कर रहे थे,इसलिए इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक हैं। यह भी हो सकता आप अपने मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ जितना समय बिताना चाहते हैं उतना समय नहीं दें पाएंगे, जिससे आपको बेचैनी और आपसी दूरी हो सकती है। जब अप्रैल में गुरु मीन राशि में गोचर करेंगे, जब आप जीवन में शांति और स्थिरता पाएंगे। आप अपने परिजनों के साथ मनोरंजन हेतु यात्राएं कर सकते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव होगा तथा आप धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। आप दानधर्म और परोपकारी आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। विदेश में अध्ययन करने की चाह रखने वाले या वहां कामकाज हेतु बसने के इच्छुक छात्रों और पेशेवरों के लिए यह एक उत्तम अवधि है क्योंकि इस दौरान आपको यात्रा आवश्यक मंजूरी मिलने की पूरी सम्भावना हैं। परंतु इस अवधि में आपको अपने खर्चों के प्रति भी जागरूक रहना होगा, अनावश्यक वस्तुओं पर व्यय टालें। इस अवधि में, कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ परेशान कर सकती हैं, जिसके चलते डॉक्टर के परामर्श या/ और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता हो सकती है। इस गोचर अवधि में आपको विरासत में पैतृक संपत्ति या ऐसे अन्य विषय से संपत्ति लाभ भी हो सकता है।Read more...


गुरु गोचर 2022 वृषभ राशि के लिए : 2022 की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु उनकी कुंडली में दशम भाव से गोचर करेंगे। व्यवसायियों के लिए यह एक उल्लेखनीय लाभदायी समय होने वाला हैं। आप अपने वर्तमान कामकाज में बदलाव या अपने करिअर पर पुनर्विचार करेंगे या उस विषय में कोई प्रयास करने के बारे में सोच सकते हैं।व्यवसायियों के लिए अपने व्यवसाय में विविधता लाने पर विचार करने के लिए यह समय आदर्श है, क्योंकि उत्तम फलप्राप्ति के योग बन रहें हैं। नौकरीपेशा जातकों को दूरस्थ स्थानों पर स्थानान्तरण दिया जा सकता है। तांत्रिक, रहस्यवाद और गुह्यविद्या से जुड़ें लोगों के लिए यह समय अनुकूल होगा क्योंकि इस कालावधि में अपने ग्राहकों का विश्वास संपादन करना और तत्सम परिवेश में अपनी छाप बनाना अत्यंत सरल होगा, इसीके द्वारा धनप्राप्ति के भी आसार हैं और पर्याप्त आय प्राप्ति और वृद्धि हो सकती हैं। छात्रगण भी अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सफल होंगे और इस अनुकूल अवधि से लाभान्वित होंगे। अप्रैल का महीना उन जातकों के लिए शुभ सिद्ध होगा, जो विशेष रूप से सट्टा बाजार की गतिविधियों से जुड़ें हो, क्योंकि गुरु इस समय उनके 11 वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान जातक आय में बढ़ोतरी देखेंगे और अप्रत्याशित स्रोतों से धनार्जन हो सकता हैं। हालाँकि जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है कि वे अवैध साधनों द्वारा कमाई के प्रलोभन में ना पड़ें। मित्रता का प्रस्ताव लेकर आने वाले लोगों से इस समय सावधान रहें, हो सकता है उनके इरादे कुटिल या अहितकारी हो। आपको अपने परिजनों से, विशेषकर अपने भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।Read more...


गुरु गोचर 2022 मिथुन राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में गुरु मिथुन राशी के भाग्य स्थान से गोचर करेगा, जो मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्योदय लेकर आएगा। अविवाहित जातक अपने जीवनसाथी की तलाश में सफल होंगे। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर होगा, जो आपको एक ऐसे गुरु की खोज करने के लिए प्रेरित करेगा जो आपका मार्गदर्शन कर सके। आप धार्मिक और पवित्र स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। गुरु का मीन राशि में गोचर आपके कामकाज में मदद करेगा। कानून, चिकित्सा और खाद्य व्यवसायों से जुड़ें जातकों के लिए यह एक अनुकूल अवधि होगी क्योंकि आप अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ेंगे जिनकी सहायता से आपको अपने करियर में लाभान्वित होंगे। नए उद्यम शुरू करने के लिए यह एक उपयुक्त समय है। नौकरीपेशा जातकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए भी पहचाना जाएगा। अपने व्यवसाय का विस्तार करने के बारे में विचार कर रहें व्यावसायिकों के लिए भी यह एक अनुकूल अवधि हैं।Read more...


गुरु गोचर 2022 कर्क राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में गुरु कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में स्थित है। इस समय आपके पेशेवर जीवन में कुछ उतार-चढाव देखने को मिल सकती है। अपने सहकर्मियों से सावधान रहें और उनके साथ किसी भी प्रकार के संघर्ष से बचें। इस अवधि में सट्टा गतिविधियों से बचें क्योंकि भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य की और ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ जीवन शैली, आहार,व्यायामआदि का पालन करने का भी प्रयास करना चाहिए। आपको चीनी का सेवन कम करने या मीठी चीजें टालने की सलाह दी जाती है। अप्रैल में, चल अचल संपत्ति और ऐसे ही कारोबार से जुड़े लोगों को मनचाहा फल प्राप्त होगा, जब गुरु मीन राशि में गोचर करेगा। भवन मकान खरीदने और निर्माण के लिए यह समय अनुकूल है। आप मनोरंजन या आनंद यात्रा पर जा सकते हैं जो व्यय बढ़ाएंगे। इसलिए, इस समय अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी नया उद्यम या निवेश अप्रैल के बाद शुरू करना लाभदायक होगा।Read more...


गुरु गोचर 2022 सिंह राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु सप्तम भाव में स्थित होगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह एक अनुकूल समय है क्योंकि उनका प्रेम संबंध और आपसी बंधन अधिक मजबूत होगा। कठिनप्राय परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। जो लोग रिश्ते में हैं वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाएंगे और शादी करने का फैसला करेंगे। छात्रगण भी इस अवधि से लाभान्वित होंगे, क्योंकि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षाओं में उन्नति करेंगे। व्यवसायों को भी कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर साझेदारी व्यवसाय में। अप्रैल माह की समाप्ति के बाद; अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ होगा। आपका झुकाव अध्यात्मता की ओर अधिक रहेगा। अपने संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल करने से बचें। किसी भी आपसी मतभेद या संघर्ष को विश्वास, समझ, धैर्य और सामंजस्यपूर्ण बातचीत द्वारा हल किया जाना चाहिए। इस अवधि में आपके बच्चों को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं, जिससे आप इस अवधि के दौरान किसी भी बाधा को पार कर सकें।Read more...


गुरु गोचर 2022 कन्या राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु छठे भाव से गोचर करेगा। कामकाज की दृष्टी से यह एक अनुकूल अवधि होगी, खासकर कानूनी पेशे से जुड़े लोगों के लिए। विवाहित जातकों को धैर्य से काम लेना होगा और मतभेदों को सौहार्दपूर्ण रहकर आपसी सामंजस्य से सुलझाना होगा। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर कुछ राहत प्रदान करेगा। अविवाहित जातकों का विवाह होने के योग हैं, वही दूसरी ओर विवाहित जातकों को सुख और प्रसन्नता का अनुभव होगा। इस अवधि के दौरान पारिवारिक व्यवसाय फल-फूलेंगे। आप अपने परिजनों के साथ आनंद यात्राएं कर सकते हैं। आप आपनी माता के साथ घनिष्ठ संबंध का सुखद अनुभव लेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय का प्रवाह हो सकता है। मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अहितकर हो सकते हैं। स्वस्थ आहार विहार अपनाएं।Read more...


गुरु गोचर 2022 तुला राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में तुला राशि के जातकों के लिए गुरु पंचम भाव से गोचर करेगा। यह अवधि विशेष रूप से छात्रों के लिए बहुत अनुकूल नहीं कही जा सकती क्योंकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वालों छात्रों के लिए। हालाँकि, यदि आप दृढ़तापूर्वक संकल्प और धैर्य रखें, तो इन बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। पोषक आहार और स्वस्थ जीवनशैली सुनिश्चित करें और आपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। विवाहित जोड़े गर्भधारण में सफल होंगे। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर कानून के छात्रों, लेखाकारों और प्रशासकों के लिए शुभ साबित होगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे और अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को उनके वरिष्ठों द्वारा उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि द्वारा सराहना मिलेगी।Read more...


गुरु गोचर 2022 वृश्चिक राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। यह अवधि आपके निजी जीवन में कुछ बदलाव लाएगी। घर में पारिवारिक कार्यों का आयोजन होगा उअर आप उनमें सहभागी होंगे। मकान या पत्ति खरीदने के लिए यह आदर्श समय है। अप्रैल में गुरु मीन राशि में गोचर करेगा। इस अवधि में आप वित्तीय लाभ, धनार्जन में स्थिरता का आनंद लेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्ति हो सकती है। अपने बच्चों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और उनकी उपलब्धियां आपको गौरवान्वित महसूस कराएंगी। छात्रों के लिए एक उल्लेखनीय अवधि होगी क्योंकि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में सफल होंगे। वे उत्कृष्ट अंकों के साथ अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे। Read more...


गुरु गोचर 2022 धनु राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में धनु राशि के जातकों के लिए गुरु तीसरे भाव से गोचर करेगा। इस अवधि आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ एक आनंदमय संबंध साझा करेंगे। इस दौरान आप स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहेंगे। साहित्यकारों और लेखकों के लिए अत्यंत अनुकूल अवधि होगी क्योंकि उनके कार्यों को सराहना मिलेगी। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर आपके जीवन में प्रत्याक्षी बदलाव लाएगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और परिजनों को सुख देना का पूरा प्रयास करेंगे। संपत्ति में निवेश करने या नवीनीकरण शुरू करने के लिए समय उचित है। इस अवधि में व्यापार में वृद्धि होगी। छात्र अपनी परीक्षाओं में उत्तम गुणांकन प्राप्त करेंगे और अवधि का लाभ लेंगे। यदि आप घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय योग्य है।Read more...


गुरु गोचर 2022 मकर राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में मकर राशि के जातकों के लिए गुरु धन के कारक घर द्वितीय भाव से गोचर करेगा। बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के साथ यह भ्रमण अवधि कुछ चुनौतियां लेकर आएगी। इसलिए, अपने खर्चों को विवेकपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने और समय पर चिकित्सा सहायता लेने का सुझाव आपको दिया जाता है। विदेश में बसने की योजना बनाने वालों के लिए अनुकूल अवधि होगी क्योंकि उनका आवेदन स्वीकार होने के पूर्ण योग है। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर प्रचुर परिवर्तन लाएगा। कारोबारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए गोचर अपेक्षाकृत रहेगा क्योंकि उनकी कड़ी मेहनत और प्रयास रंग लाएंगे। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। अपने आप को स्वस्थ और चुस्त दुरुस्त रखने की ओर आपका अधिक झुकाव रहेगा। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। अपने अहंकार को दूर रखें और तत्सम मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं।Read more...


गुरु गोचर 2022 कुंभ राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु उनकी राशि में स्थित होगा। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ होगा। आप अपने निष्पक्ष व्यवहार से लोगों का विश्वास प्राप्त करेंगे। अपने अहंकार को नियंत्रण में रखें अन्यथा इससे आपके परिवार के सदस्यों के साथ समस्या खड़ी हो सकती है। नई परियोजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक फलदायी समय है। आप इस दौरान सामंजस्यपूर्ण व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन का आनंद लेंगे। परिजनों का सहयोग आपको अधिक लाभ दिलाने में मदद करेगा। अप्रैल माह में गुरु का मीन राशि में गोचर व्यवसायियों के लिए शुभ वार्ता लेकर आएगा। व्यवसाय फल-फूलेंगे और जातक उत्कृष्ट लाभ अर्जित करेंगे। वित्तीय स्थिरता दिखाई देगी, स्थिति में सुधार होगा क्योंकि आप अधिक बचत करने में सक्षम होंगे। आपके सभी प्रयासों में आपका परिवार आपका पूरा समर्थन देगा। व्यवसाय विस्तार के लिए यह एक आदर्श अवधि है क्योंकि इस समय मनवांछित लाभ होगा। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है, या ऐसे ही किसी अन्य प्रकार से विरासत से आपको धनार्जन हो सकता है।Read more...


गुरु गोचर 2022 मिन राशि के लिए : वर्ष की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के लिए गुरु बारहवें भाव से गोचर करेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बहुत अच्छा है। आपको स्वस्थ आहार और उचित जीवनशैली बनाए रखना चाहिए। संभाव्य वित्तीय तनाव से बचने के लिए अपने खर्चों पर अंकुश लगाएं और विवेकपूर्ण तरीके से व्यय करने की करने की सलाह दी जाती है। विदेश में बसने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। अप्रैल में गुरु का मीन राशि में गोचर आपको बल देगा, और आप इस अवधि के दौरान अधिक सबल और अधिक आत्मविश्वासी होंगे। आपके व्यक्तित्व की दूसरों पर प्रभावशाली छाप पड़ती हैं, इसलिए लोग आपसे मार्गदर्शन प्राप्त करना चाह सकते हैं। आपको अपने वजन पर ध्यान होगा और अपने खाने की आदतों से सावधान रहना होगा। आपका आशावाद आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियों से पार पाने में आपकी मदद करेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ एक मजबूत बंधन साझा करेंगे। अविवाहित जातकों को कोई रुचिकर लग सकता है। छात्रों को अनुकूल अवधि का आनंद मिलेगा क्योंकि वे अपनी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आपका झुकाव रहेगा।Read more...


Basic Premium Premium plus
Enter chart options & birth details
Chart Options
Style
Language
Name & Gender
Name
Gender
Birth Details
Place
Date
Time
By choosing to continue, you agree to our Terms & Conditions and Privacy Policy.
Enter payment options
Contact
Price of report 2010
Discount 911
Discounted amount 1099
GST(18%) 197
Payable amount 1296
Your report will be delivered to your Email ID or WhatsApp within 3 hours..
Know More Your report will be delivered to your Email ID or WhatsApp within 3 hours usually. However, it may take up to 24 hours sometimes. For any report delivery related issues please contact us at support@clickastro.com.
Select payment method:

No credit card or signup required

Fill the form below to get Jupiter Transit Predictions

Combo Transit OFFER

Jupiter Transit + Rahu-Ketu Transit + Saturn Transit Combo

Jupiter Transit Predictions 2022-23

+

Rahu-Ketu Transit Predictions

+

Saturn Transit Predictions

₹6009₹2499

गुरु गोचर नवंबर 2021 गुरु संक्रमण सामग्री पृष्ठ के लिए फलादेश

गोचररत गुरु प्रत्येक राशि में अलग अलग फल देता है, और भिन्न व्यवहार होता हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार गुरु का गोचर अत्यंत महत्व रखता है क्योंकि यदि गुरु किसी राशी में उच्चस्थ या सबल स्थिति में होने से ज्ञान और वृद्धि प्रदान करता है। यह जानना लाभदायक होगा कि इस महत्वपूर्ण गोचर से प्रत्येक राशि कैसे प्रभावित होती है।

Read more... on Jupiter Transit 2021 to 2022

2021 Jupiter Transit Impact on Zodiac Signs

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

वर्ष 2022 में गुरु कौनसे भाव में होंगे?

13 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 11:23 बजे गुरु अपनी कुम्भ राशि से अपनी स्वराशी मीन में गोचर करेंगे।

वर्ष 2022 में गुरु मीन राशि में कब तक रहेंगे?

वर्ष 2022 में गुरु अधिकांश समय के लिए मीन राशि में रहेंगे। सटीक रूप से यदि गणना की जाए तो, गुरु 28 दिसंबर, 2021 से 10 मई, 2022 तक मीन राशि में रहेंगे। उपरांत, यह भ्रमण पूरा करके इस वर्ष में अंतिम बार 28 अक्टूबर, 2022 से दिसंबर 28, 2022 तक रहेंगे।

क्या मीन राशि में गुरु शुभ फल देते है?

जन्म कुंडली में मीन राशि में स्थित गुरु सर्वोच्च भाग्यशाली स्थिति कही जाती हैं क्योंकि बृहस्पति या गुरु मीन राशि के सह-स्वामी हैं। गुरु के मीन राशि में गोचर का अर्थ है ब्रह्मांड से असीम सौभाग्य, दयाभाव, करुणा, रचनात्मकता, आध्यात्मिकता, अंतर्ज्ञान और असीमित आशीर्वाद प्राप्ति। मीन राशि में स्थित गुरु जातकों को जनसेवा, करुणा भाव, परोपकार करने, लोगों का कल्याण करने और उनकी मदद करने के लिए प्रेरित करता है जो उनके लिए सौभाग्य लाता हैं साथ ही विश्व को सद्भावना से प्रकाशित करने में मदद करता है। हम में से कुछ लोग रहस्यमय और गूढ़वाद कलाओं की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं और इस तरह की गतिविधियों के कारण ख्याति प्राप्त कर, पुरस्कृत हो सकते हैं।

मीन राशि में गुरु का गोचर मेरे लिए क्या मायने रखता है?

आध्यात्मिकता, वृद्धि और ज्ञान के संबंध में गुरु ग्रह और मीन राशि समान गुणों को साझा करता है। दोनों एक साथ होने पर करुणा, रचनात्मकता, आध्यात्मिकता, सौभाग्य, सुख, आनंद, आदि जैसे मीन राशि गुणों का प्रवाह प्रदान करते हैं।

गुरु क किस भाव में होना सर्वोत्तम माना जाता हैं?

कुंडली के चौथे (चतुर्थ) भाव में गुरु सबसे अच्छी स्थिति में होता है क्योंकि चौथा घर चंद्र का स्थान हैं। चतुर्थ भाव या चौथी राशि कर्मेंक में गुरु उच्चस्थ होता है। कुंडली के 9वें, 11वें और 12वें भावों में भी गुरु सर्वश्रेष्ठ होते है, जहां यह धन, आध्यात्मिकता, भाग्य के विषयों में अत्यधिक लाभ प्रदान करता हैं।

Jupiter Transit Predictions/ Guru Gochar

jupiter-transit-predictions
Number of pages:
More than 12 pages in premium report
Available in languages:
English Tamil Hindi
Average Rating: 4.9 ★ Reviews: 2254
Jupiter gives lots of positive changes in life. Guru or Jupiter is the planet of prosperity and good fortune. It will move from Capricorn to Aquarius during this transit period. You can know how this significant change would influence your life during this period from our Jupiter Transit Report 2021-2022.
Effects of Jupiter Transit on various aspects of life
House & sign of Jupiter
Studies the transit in comparison to your birth chart
Direct & special aspects of Jupiter
Remedies for the ill effects of transit
Detailed near-term predictions based on Kakshya

Premium Transit Predictions Reports

Saturn Transit

saturn-transit-predictions
Sani (Saturn) moves from Sagittarius to Capricorn. Will this change benefit your life?
Show details

Jupiter Transit 2022-23

jupiter-transit-predictions
Jupiter is the planet of expansion and development. On April 13, 2022 Jupiter transit from Aquarius to Pisces. Get the Jupiter transit predictions 2022-2023.
Show details

Rahu-Ketu Transit

rahu-ketu-transit-predictions
Rahu is going to transit into Aries from Taurus and Ketu will transit into to Libra. How does this affect your life? Find out from Clickastro's Rahu-Ketu Transit Predictions Report
Show details
X
What others are reading
left-arrow
Jupiter Transit in Taurus through All Lagnas
Jupiter Transit in Taurus through All Lagnas
Transit of Jupiter in Taurus through All Lagnas The transit of Jupiter through one's Lagna, or ascendant sign, marks a pivotal moment in astrological forecasting. Jupiter, known as the planet of expansion, luck, and wisdom, carries pro...
Jupiter Transit in Taurus May 1 2024. What can we Expect?
Jupiter Transit in Taurus May 1 2024. What can we Expect?
Jupiter Transit in Taurus in 2024 Jupiter will move into Taurus by 1st May 2024 Jupiter, the planet for expansion and magnification, will be moving into Taurus on May 1st, 2024, and this transit will last only until May 14th, 2025...
Jupiter Transit and its Importance
Jupiter Transit and its Importance
Jupiter Transit and its Importance Have you ever heard of the term gentle giant? We use it to refer to mighty beings who are sensitive and sympathetic towards the plight of lesser beings. Jupiter is the gentle giant among planets in Ve...
Unlocking the Future: Rahu Ketu Transit Predictions 2023
Unlocking the Future: Rahu Ketu Transit Predictions 2023
Rahu and Ketu, components of the entity Swarbhanu, were once Asura kings. During the celestial nectar churning pact between Asuras and Devas, Swarbhanu seized the nectar pot and took a sip. In response, Lord Vishnu divided Swarbhanu int...
मेष राशि में गुरु गोचर - Guru Gochar 2023 Predictions
मेष राशि में गुरु गोचर - Guru Gochar 2023 Predictions
इस वर्ष गुरु का गोचर 22 अप्रैल 2023 को होने वाला है। 2023 मेष राशि में गुरु गोचर 22 अप्रैल, 2023 को गु...
Saturn Transit 2023 - Predictions for 12 Zodiac Signs [UPDATED]
Saturn Transit 2023 - Predictions for 12 Zodiac Signs [UPDATED]
Saturn transit to Aquarius [2023 Predictions] The planet for Karma, delays, and obstacles will be entering Aquarius by 17th January 2023. This Saturn transit 2023 will work along with Jupiter transits in 2023, 2024, and 2025. Satu...
Find the impacts of Sun Transits in Capricorn
Find the impacts of Sun Transits in Capricorn
Sun transits from Sagittarius to Capricorn on January 14, 2022. This is an auspicious time as the Sun is moving to the Uttarayana and it marks a day for any auspicious beginnings. The transit will have different impacts on rasis and bei...
Jupiter Retrograde Transit in Capricorn 2021
Jupiter Retrograde Transit in Capricorn 2021
Jupiter is currently in Aquarius and in retrograde motion. Jupiter will enter the Capricorn sign on early hours of 15th September 2021 and will stay there till 20th November 2021. Capricorn is an earthy sign and is ruled by Saturn. A...
2021 Sun Transit Gemini to Cancer Astrology Predictions
2021 Sun Transit Gemini to Cancer Astrology Predictions
Sun Transit to Cancer from Gemini on 16th July 2021. This Sun transit may affect the lives of all natives. Find now the date, time, and significance of Sun transit in Cancer and the astrology predictions for each zodiac sign. Aries W...
Venus Transit in Cancer 2021 - Find out the Impacts in Your Life
Venus Transit in Cancer 2021 - Find out the Impacts in Your Life
Venus will be moving into the sign of Cancer on June 22. It will be moving into the watery sign of Cancer and that will impact everyone’s family life. Transits are primarily seen through the Moon sign, so the results will be very visi...
right-arrow
Today's offer
Gift box