इस वर्ष गुरु का गोचर 13 अप्रैल 2022 को होने वाला है।ग्रहों में सबसे अधिक शुभ ग्रह की ख्याति प्राप्त गुरु, कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेगा। उसके उपरांत, 29 जुलाई को गुरु वक्री हो जाएगा। फिर 24 नवंबर को यह आगे भ्रमण करेगा। मीन राशि से हो रहा गुरु का गोचर (Jupiter Transit 2022) अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषी विशेषज्ञ इस गोचर के दौरान विश्व में लोगों के बीच रचनात्मक सहानुभूति और आपसी एकता के वृद्धि होने की भविष्यवाणी करते हैं। लोगों में मानवीय आनंद और एकजुटता की भावना होगी जो मानवता को प्रगतीशील, अधिक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने की अपेक्षा दर्शाता है। यह गोचर (Guru Peyarchi) सकारात्मक गतिविधियों को प्रेरित करेगा जिसके परिणामस्वरूप नए सामाजिक संबंध साझा मूल्यों के आधार पर स्थापित और प्रगाढ़ होंगे। इस गोचर अवधि में जातकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं। यह गोचार हमें उन भावनाओं, विचारों और अनुभवों से अवगत करवाता है जिनके बारे में हमने पहले कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा। गुरु का मीन राशि में गोचर (Jupiter Transit Report) आत्मज्ञान से सन्मुख होने का समय है। ध्यान धारणा या परिवेश में सैर करना आपके मानस में चेतना जगाएगा। इस समय आपको अपना ध्यान आपके विचारों की अपेक्षा अपने मनस पर केन्द्रित करना चाहिए। आस्था में वृद्धि होगी। हमारे विचार अधिक अवैयक्तिक होने की संभावना बढ़ती है, फलस्वरूप हम आपसी आध्यात्मिक बंधन का अनुभव कर सकते हैं। हम अधिक परोपकारी बनेंगे और जनकल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने को प्रेरित होंगे। किंतु, इस गोचर अवधि में अति आदर्शवादी बनने से सावधान रहें। यद्यपि, आशावाद एक सबल भावना है, पर अत्यधिक आशावाद आपको अवास्तविक बना सकता है। अपनी आशा और मुग्धता की भावना को बनाए रखते हुए, यह सुनिश्चित करें कि आप वास्तववादी बने रखें। जब गुरु वक्री होता है, तो आपको आपके भयों का सामना करने और उनसे पार पाने का सबसे उपयुक्त समय होता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को स्वास्थ्यवर्धक करने और फिर से स्वयं को सशक्त करने का योग्य समय है। यह गोचर आपको पहले से कहीं अधिक सशक्त, संतुष्ट बनाएगा और अधिक आत्मविश्वास से उभरने में मदद करेगा। Read Jupiter Transit Predictions in Tamil – Guru Peyarchi Palangal 2022
मेष राशि [Mesh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Aries

वृषभ राशि [Vrishabha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Taurus

मिथुन राशि [Mithun Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Gemini

कर्क राशि [Karka Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Cancer

सिंह राशि [Simha Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Leo

कन्या राशि [Kanya Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Virgo

तुला राशि [Tula Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Libra

वृश्चिक राशि [Vrischika Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Scorpio

धनु राशि [Dhanu Rashi] के लिए बृहस्पति गोचर 2022 – Sagittarius

मकर राशि [Makar Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Capricorn

कुंभ राशि [Kumbh Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Aquarius

मिन राशि [Meena Rashi] के लिए गुरु गोचर 2022 – Pisces

नवम्बर 2021 गुरु गोचर भविष्यफल (Guru Transit 2021)
ज्योतिषशास्त्र में इस गोचर को में एक शुभ घटना के रूप में देखा जाता है क्योंकि यह शिक्षकगण, धन, बच्चों और भाग्य का द्योतक ग्रह है। ज्योतिषी अनुसार गुरु को अत्यंत लाभकारी ग्रह माना जाता है। यह सुख, समृद्धि और आशावाद का कारक ग्रह है। हर ग्रह राशियां बदलता है, किंतु विषय ग्रहों का गोचर जीवन में आमूलाग्र बदलाव लाते हैं। ये प्रमुख ग्रह एक राशि में एक वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तिथ रहते हैं, इसलिए जिन भावों में ये ग्रह स्थित होते हैं उनमें अधिक गतिविधि होगी। बृहस्पति, जो ब्रम्हांड के गुरु हैं, उन्हें ज्ञान के ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। यदि जातक की कुंडली में गुरु बलवान स्थिति में हो तो कल्याणकारी माना जाता है और जातक को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। नवंबर में गुरु का गोचर सभी के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। यद्यपि, गुरु के गोचर को लेकर विभिन्न भ्रांतियां या मतभेद हैं। हालाँकि यह ग्रह नैसर्गिक रूप से शुभ फल प्रदान करता है, लेकिन जब यह शत्रु राशि में स्थित होता है, या नीच का, वक्री या अस्त होता है, तो जातक को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, यह जानना महत्वपूर्ण है कि इस गोचर के दौरान आपका गुरु किस स्थिति में है। Download Free Wealth Horoscopeगुरु के गोचर क्या प्रभाव क्या होगा?
लोगों का मन्ना हैं की वार्षिक गोचर उनके जीवन में नई घटनाएँ लाएगा। किंतु, यहां यह समझना आवश्यक है कि कोई भी गोचर कुंडली के मूलभूत यथार्थ को नहीं बदल सकता। आपको अपनी कुंडली (Kundli in Hindi) को समझना होगा और यह जानना होगा की वास्तव में आपकी कुंडली की रुपरेखा कैसी हैं। आपकी कुंडली आपके जीवन का यथार्थ चित्रण है की आपका सम्पूर्ण जीवन कैसा होगा या आपके जीवन में कौनसी घटनाएं कब घटित होगी । गुरु एक राशि में 12 महीने तक स्थितरहता है। वैसे, नवंबर 2021 में गुरु का गोचर बहुत दुर्लभ घटना थी क्योंकि यह केवल छह महीने के लिए कुंभ राशि में स्थित था। छह महीने के बाद यह जल तत्व की मीन राशि में में प्रवेश करेगा। इसलिए, गुरु का कुंभ राशि में गोचर अपेक्षाकृत कम है। 20 नवंबर, 2021 को सुबह 11:23 बजे गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश होगा और 13 अप्रैल, 2022, शाम 4:57 बजे तक गुरु वहीं रहेगा। पारिभाषिक रूप में गुरु 12 महीने तक कुंभ राशि में रहा है क्योंकि यह 2021 अप्रैल से सितंबर तक एक ही राशि में था। कुंभ एक स्थिर राशि है और वायु तत्व राशि भी हैं। इस राशि पर शनि का स्वामित्व है, और यह शनि के लिए मूल त्रिकोण राशि है। यह आशाओं, इच्छाओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, धन-संपत्ति और बड़े भाई-बहनों को इंगित करता है। इसलिए, हर राशि के लिए, ये विषय इस गोचर में प्रमुख होंगे।आपको गुरु के गोचर की गणना किस राशि से करनी चाहिए?
ऋषि पराशर के मतानुसार गोचर का अध्ययन जातक की चंद्र राशि से किया जाता है। हालाँकि, ज्योतिषशास्त्र में जो तात्कालिक अद्यतन अभी देखने को मिलते है ऐसा पूर्व में कभी नहीं हुआ। कुछ विज्ञ लग्न से भी गोचर गणना करते हैं। लग्न और चंद्र राशि के आधार पर गुरु ही महत्ता आंकना सरल नहीं है। यदि माना जाये कि लग्न आपका भौतिक शरीर है, तो चंद्र मन को इंगित करता है। लग्न और चंद्र से गुरु स्थिर या एक ही भाव में हो सकता है। ज्योतिष के आधार चार तत्व हैं; अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल। सभी बारह राशियां इन्हीं तत्वों से संबद्ध हैं। मेष, सिंह और धनु अग्नि तत्व राशियां हैं; वृषभ, कन्या और मकर पृथ्वी तत्व राशियां हैं; मिथुन, तुला और कुंभ वायु तत्व राशियां हैं; और कर्क, वृश्चिक तथा मीन जल तत्व राशियां हैं। फलस्वरूप, अलग-अलग तत्वों में, गुरु अलग-अलग व्यवहार करेगा, और यह अलग-अलग फल देगा। निम्न प्रत्येक राशि के लिए आगामी गुरु के गोचर का फलादेश निम्न प्रकार हैं। आप इन्हें लग्न और चंद्र राशि पर आधारित देख सकते हैं।Read Aaj Ka Rashifal
मेष
गुरु का गोचर आपके लिए नए मित्रों का जीवन में आगमन और अधिक सहकारिता लेकर आने वाला है। हालाँकि, अगले छह महीनों के लिए, आप अपनी लंबी अवधि की परियोजनाओं और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके फलस्वरूप, वर्तमान में चल रही दीर्घकालिक परियोजनाओं में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये परियोजनाएं वैज्ञानिक और तकनीकी संचार से संबंधित हो सकती हैं। इस गोचर में आपमें परोपकार की भावना भरपूर होगी जिससे आप कुछ कल्याणकारी और धर्मार्थ गैर सरकारी संगठनों से जुड़ेंगे। यदि आप इस गोचर का अचूक से उपयोग कर रहे हैं तो आप अत्यंत सफलता और धनार्जन प्राप्त कर सकते हैं। समूह में कुछ तर्क वितर्क हो सकते हैं, किंतु गुरु के इस भाव से गोचर की समाप्ति के साथ स्तिथि पूर्ववत हो जाएगी। यह आपके बड़े भाई-बहनों और अन्य बंधुजन के लिए भी एक महत्वपूर्ण समय है।मेष राशिफल – Aaj Ka Mesh Rashifal
वृषभ
यह गोचर अवधि आपके कामकाज के साथ साथ परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगी। व्यवसाय/पेशे का कारक दशम भाव गुरु ग्रह का अनुग्राही नहीं है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। साथ ही, आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ व्यावहार में सावधानी बरतनी चाहिए। उनके साथ तासमन्वय स्थापित करें; अन्यथा, आपके काम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के नए अवसर मिलने के योग है, किंतु कोई कदम उठाने से पहले भलीभांति विचार करें क्योंकि इस भाव से गुरु का गोचर बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता। अधिकांशतः गुरु जातक को अत्यधिक आशावादी और आलसी बना सकता, फिर भी बड़ी परियोजनाओं और विदेशी सहयोग पर काम करने के लिए समय शुभ है।वृषभ राशिफल – Aaj Ka Vrish Rashifal
मिथुन
गोचररत गुरु विदेशी सहयोग के साथ-साथ लंबी यात्राओं के योग लाएगा। आपको अपनी यात्रा योजनाओं के प्रति स्पष्ट रहना चाहिए। मीडिया और जनसंचार में भी काम करने वालों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण समय है। अध्यात्म और दर्शन में आपकी काफी रुचि रहेगी। छात्रों और शिक्षकों को साथ मिलकर किसी परियोजना पर काम करने के लिए यह उत्तम अवधि हैं। साथ ही कृपया वाद-विवाद से दूर रहें; अन्यथा, आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ गवां सकते हैं। करकिर्दगी संबंधी प्रशिक्षण भी इस गोचर का हिस्सा होंगे। इस गोचर अवधि में पितृतुल्य व्यक्ति और अधिकारीयों की आपसे अपेक्षाएं बढ़ेगी।मिथुन राशिफल – Aaj Ka Mithun Rashifal
कर्क
वित्त और साझेदारी के अष्ठम भाव से गुरु का भ्रमण हो रहा है। यह गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि परिवर्तन का क्षेत्र बहुत सक्रिय होगा। आप अपनी भावनात्मक आवश्कताओं के प्रति सजग रहें, यह आपके हित में होगा। जीवन में कभी-कभी, आपको किसी ऐसे की आवश्यकता होती है जिसके साथ आप अपनी चिंताएं साझा कर सकें। वित्त और आर्थिक व्यवस्थापन के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना हैं। भागीदारी को लेकर भी कुछ चिंताएं हो सकती हैं। कर्ज लेन देन से संबंधित मुद्दे और चर्चाएं होंगी। यह थोड़ा संवेदनशील समय है, इसलिए आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में बहुत सचेत रहना होगा। प्रेम संबंधों को लेकर भी सावधानी बरतें क्योंकि गोचर के दौरान आपको कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।कर्क राशिफल – Aaj Ka Kark Rashifal
सिंह
गुरु इस समय विवाह के कारक सप्तम भाव से गोचररत है, विवाह और व्यावसायिक संबंधों पर असर पड़ेगा। रिश्तों के बारे में विचार करने और उन्हें अगले स्तर पर ले जाने का आप विचार कर सकते है। अपने प्रेम जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयत्नशील रहें, क्योंकि चुनौतियां आने की संभावना है। यदि कुंडली में गुरु बली हो तो अविवाहितों का भी विवाह होता है। संबंध नए आयामों पर जाएंगे। यह बदलाव कामकाज के क्षेत्र में भी आ सकता है। आपको नए अनुबंध और व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। गुरु आपकी लग्न पर भी दृष्टि डालेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अपने आहार पर नियंत्रण रखें; अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं।सिंह राशिफल – Aaj Ka Singh Rashifal
कन्या
इस दौरान गुरु चुनौतियों के सूचक छठे भाव में गोचर करेगा। इसलिए, आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने सहयोगियों को भी बहुत सावधान रहना होगा। आपके पास कुछ बहुत जटिल परियोजनाएं होंगी किस्मे कड़ी महेनत और समय देने की आवश्यकता होगी। नए प्रकल्पों के अवसर संभव हैं, लेकिन आपको नियम और शर्तों से सावधान रहना चाहिए। वर्तमान परियोजनाओं में भी विलंब हो सकता है। आपका स्वास्थ्य विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि गुरु स्वास्थ्य के कारक छठें भाव से गोचर कर रहा है। गुरु “जीवात्मा” का सूचक है, इसलिए आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यदि आप सावधानी नहीं बरतेंगे, तो शारीरिक समस्याएं होने की संभावना है।कन्या राशिफल – Aaj Ka Kanya Rashifal
तुला
इस गोचर अवधि में आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी और आप तत्सम परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। नई रचनात्मक परियोजनाएँ सामने आ सकती हैं, जो आपमें उत्साह और जोश जगाएगी। कला और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़ें जातकों के लिए यह महत्वपूर्ण समय है। राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को कार्यों में व्यस्तता देखने को मिलेगी। आपको अपने बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा और जीवन में नए लक्ष्य प्राप्त करने होंगे। नए समूहों में शामिल होने के कुछ अवसर भी मिलेंगे। साथी की तलाश कर रहें जातकों को समान विचारधारा वाले लोगों को खोजने के अवसर प्राप्त होंगे। इस गोचर भ्रमण में तीर्थयात्रा और सामाजिक समारोहों के भी योग बनते हैं।तुला राशिफल – Aaj Ka Tula Rashifal
वृश्चिक
गुरु का कुंभ राशि में गोचर आपके पारिवारिक मामलों को प्रभावित करेगा। घर और परिवार का कारक चतुर्थ भाव बृहस्पति के लिए शुभ स्थान है। इसलिए, आप इस गोचर के दौरान इस विषय में महत्वपूर्ण घटनाओं की अपेक्षा कर सकते हैं। अनेकों चल अचल संपत्ति सौदे या निर्माण-संबंधी चर्चाएँ होंगी। पारिवारिक मेलजोल रहेगा, और आप अपने रिश्तेदारों के साथ भी विवादों को इस अवधि में सुलझाएंगे। कामकाज में लाभ होगा, कार्य सार्थक होंगे क्योंकि गुरु का आपके करकिर्दगी के क्षेत्र पर प्रभाव रहेगा। आपको अपने अधिकारीयों के प्रति बहुत सावधान रहना होगा क्योंकि दशम भाव पर गुरु की दृष्टि अनुकूल नहीं नहीं मानी जाती।वृश्चिक राशिफल – Aaj Ka Vrishchik Rashifal
धनु
यह आपके लिए एक संवेदनशील गोचर है क्योंकि इस गोचर के दौरान गुरु आपको बहुआयामी बनने के लिए प्रेरित करेगा। चूंकि गुरु ग्रह विस्तार और वृद्धि का कारक है, इसलिए आपको अपने कार्यों में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको सर्वप्रथम अपने खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है; अन्यथा आप पर वित्तीय भार पड़ सकता है और काफी नुकसान हो सकता है। नजदीकी यात्राएँ बहुत अधिक होंगी, लेकिन उसमें कुछ विलंब भी हो सकता है। आपको संप्रेषणके कई अवसर मिलेंगे, किंतु कृपया वार्तालाप में रुष्ट होने से बचें। आप इस अवधि में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं। छात्रगण नए तकनीकी कौशल भी सीखेंगे।धनु राशिफल – Aaj Ka Dhanu Rashifal
मकर
इस गोचर में गुरु आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित करेगा। गुरु विस्तार और वृद्धि का कारक ग्रह है इसलिए इस समय आपके व्यय में भी बढ़ोतरी हो सकती हैं, साथ ही आप नौकरी के नए अवसर भी खोजेंगे। यह समय नए कौशल सीखने और अपने करकिर्दगी को बेहतर बनाने के लिए योग्य है। कर्ज और पैतृक संपत्ति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। ऋण या किसी वित्तीय मामले से संबंधित अभी कोई जोखिम न लें। पारिवारिक मामले भी प्रभावित होंगे और इस गोचर के दौरान आपको अधिक जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।मकर राशिफल – Aaj Ka Makar Rashifal
कुंभ
समृद्धि और विस्तार का कारक गुरु इस समय आपकी राशि से गोचर कर रहा है। यह आपके जीवन का अति महत्वपूर्ण समय है क्योंकि गुरु सौभाग्य और लाभ प्रदान करने वाला ग्रह है। आपकी भविष्य की योजना बनाने के लिए भी समय बहुत अच्छा है इसलिए इस अवसर का उपयोग बहुत सावधानी से करें। अविवाहित जातकों को इस दौरान उपयुक्त जीवनसाथी मिलेगा। हालाँकि, इस विषय में चर्चा करें, अकेले कोई निर्णय न लें। कृपया इस गोचर में अपने वयस्कों की राय पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नई शुरुआत होगी, इस सुअवसर का लाभ उठाना चाहिए। शीघ्र ही आने वाले समय में लंबी यात्राओं के योग हैं।कुंभ राशिफल – Aaj Ka Kumbh Rashifal
मिन
बृहस्पति मानसिक और भावनात्मक विषयों के द्योतक बारहवें भाव से गोचर कर रहा है, इसलिए स्वाभाविक रूप से आपके सामने इससे संबंधित चुनौतियां आएंगी। आपकी जन्म कुंडली का सबसे रहस्यमय भाव वर्तमान में सक्रिय है। यह समय स्थिर रहकर सावधानीपूर्वक कदम उठाने और अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएँ बनाने का होगा। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस गोचर अवधि में आपको विस्मयकारक स्वप्नदर्शन हो सकते हैं जिसको आप ब्रह्मांड से महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखें। यदि आप अपने स्वप्ने का अर्थ समझने का प्रयास करें तो आपको गहन अंतर्दृष्टि प्राप्त हो सकती हैं।मीन राशिफल – Aaj Ka Meena Rashifal
Read Clickastro User Reviews on Jupiter Transit Report