महाशिवरात्रि 2023: धन संबंधी समस्याओं के लिए यह उपाय करें

महाशिवरात्रि पर्व भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन की द्योतक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह उत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी, शनिवार को है। महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी 2023 को सुबह 6:57 बजे से दोपहर 3:25 बजे तक है।

देवी पार्वती देवी सती का अवतार हैं, जिनकी मृत्यु के बाद भगवान शिव ध्यान की गहरी अवस्था में प्रवेश कर गए। देवी पार्वती को अपने पति को दोबारा पाने के लिए दीर्घ काल तक कठिन तपस्या करनी पड़ी थी। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन ने ब्रह्मांड को अपने लौकिक संतुलन को पुनः प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए इस घटना की भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

देश और विश्व भर के भक्त इस दिन व्रत-उपवास करते हैं और भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनका विविध प्रकारों से पूजन करते हैं। रुद्राभिषेक और निर्जला व्रत सहित, भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा पुरे भक्ति-भाव से की जाती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भगवान शिव की पूजा से धन लाभ भी होता है। यदि किसी को कर्ज की समस्या है और वह व्यक्ति भगवान शिव की पूजा करने लगे तो उसके सभी कर्ज उतर जाते हैं। भगवान शिव की भक्तिपूर्ण पूजा करने से सुनिश्चित ही भक्त को धनलाभ होता है और अन्य सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती है। भगवान शिव की आराधना से सभी दुखों का अंत होकर दीर्घ आयु की प्राप्ति होगी।

महाशिवरात्रि 2023 पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय हैं, जो भक्त को आगामी पुरे वर्ष आर्थिक सुरक्षा और धन समृद्धि अवश्य प्राप्त होगी। शिवलिंग की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। शिवलिंग की पूजा करने के अलग-अलग प्रांतो में विभिन्न तरीके हैं। पूजा की कुछ विधियों का उद्देश्य भक्त की आर्थिक स्थिति में सुधार और धनार्जन करना है।

  • शिवलिंग पर अनार के फूल के साथ शहद मिश्रित जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके करियर और/व्यापार में तनाव या आर्थिक कष्ट से छुटकारा पाने में सहायता मिलेगी।
  • चांदी के पात्र के जल से शिवलिंग को स्नान कराने से जीवन में आर्थिक सफलता और समृद्धि आती है। जल चढ़ाते समय भक्त को ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
  • महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग को शहद और घी से स्नान कराएं। इससे धन में वृद्धि होगी और भक्त की आर्थिक स्थिति सशक्त होगी।
  • महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और लिंग का दही से रुद्राभिषेक करें। बैलों को हरा चारा खिलाएं। बैल भगवान शिव के वाहन नंदी का प्रतीक है। इससे आय में वृद्धि होगी और रुका हुआ धन घर में आएगा।
महाशिवरात्रि 2023 में शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग भी उसी दिन 18 फरवरी को हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह के अति दुर्लभ शुभ आयोजन से भगवान शिव भक्त द्वारा वांछित सभी वरदान प्रदान करेंगे जो उनकी भक्तिभाव से पूजा करते हैं। तथार्थ, इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से भक्त को धन और वित्त सहित जीवन के हर विषय में सुख-सुविधा और मंगल फल प्राप्ति होती है।

in-depth horoscope